महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान एवं समाज शास्त्र विषय की स्वीकृति जारी

Nimbahera 28-05-2018 Regional

रिपोर्ट-निशान्त अग्रवाल


निम्बाहेड़ा।जेके आईटी में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किए गए जन संवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान एवं समाज शास्त्र विषय खोले जाने के लिए किए गए आग्रह के क्रम में सोमवार को राजस्थान सरकार के संयुक्त शासन सचिव मूलचंद ने आदेश जारी कर उक्त दोनो विषय खोले जाने की प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति जारी की है।
महाविद्यालय में उक्त विषयों का सृजन किए जाने पर मुख्यमंत्री राजे का यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने आभार जताया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नपा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, उपाध्यक्ष पारस पारख, नगर अध्यक्ष मोतलाल आहुजा, महामंत्री उमेश तोतला, विरेश चपलोत, विद्यार्थी परिषद के नरेन्द्रसिंह राठौड़, राहुल टांक, काना रावत, पियूष टांक, शैलेश अहीर, चन्द्रभानसिंह हाड़ा, सोनिया मेघवाल, रिंकू शक्तावत, आरती जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुनसिंह राठौड़, महामंत्री कमलेश बनवार, हिमांशु जोशी आदि ने हर्ष जताते हुए मंत्री कृपलानी एवं उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का आभार व्यक्त किया।